होली का त्यौहार

रोम में भी होली जैसा पर्व होता है, जिसे रेडिका कहते हैं। इस पर्व में भारत के होली के त्योहार की तरह ही होलिका दहन जैसा नजारा होता है। लोग किसी ऊंचे स्थान पर जाते हैं और वहां लकड़ियां एकत्रित करके उसे जलाते हैं। इस दौरान लोग नाचते गाते हैं और काफी मस्ती करते हैं।

विज्ञापन

Holi 2022 Celebrations

3 of 6

Holi 2022 Celebrations – फोटो : social media

स्पेन की होली

भारत की होली की तरह की स्पेन की होली भी प्रसिद्ध है। स्पेन एक खूबसूरत देश है, जहां रंग बिरंगा फेस्टिवल होता है लेकिन फर्क इतना है कि स्पेन होली का त्यौहार में रंगों से नहीं बल्कि टमाटर से होली खेली जाती है। इसे ला टोमाटीना कहा जाता है। हर साल अगस्त में ला टोमाटीना मनाया जाता है, जिसमें लोग एक दूसरे पर जमकर टमाटर फेंकते हैं।

Holi 2022 Celebrations

4 of 6

Holi 2022 Celebrations – फोटो : Pixabay

ऑस्ट्रेलिया की होली

ऑस्ट्रेलिया में भी होली जैसा त्यौहार मनाया जाता है लेकिन यहां भारत से उल्टा हर दो साल में एक बार ही रंगों का पर्व होता है। फरवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया में वाटरमेलन फेस्टिवल होता है। अपने नाम की तरह ही इस त्यौहार में तरबूज का इस्तेमाल किया जाता है। लोग एक दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं और मस्ती करते हैं।

विज्ञापन

Holi 2022 Celebrations

5 of 6

Holi 2022 Celebrations – फोटो : Pixabay

दक्षिण कोरिया की होली

दक्षिण कोरिया में भी भारत की तरह की होली मनाई जाती है। दक्षिण कोरिया में मनाएं जाने वाले रंगों के त्यौहार को बोरयॅान्ग मड फेस्टिवल कहते हैं। हर साल जुलाई में इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। दक्षिण कोरिया में कीचड़ का एक विशाल टब बनाया जाता है, जिसमें लोग तैरते हैं और एक दूसरे को कीचड़ के टब में फेंकते हैं।

Holi 2022 Celebrations6 of 6

Holi 2022 Celebrations – फोटो : Istock

इटली की होली

घूमने के लिए इटली जितनी प्यारी जगह है, उतना ही यहां त्यौहार मनाने की परंपरा भी मजेदार है। इटली में भी भारत की होली जैसा ही पर्व होता है, जिसे ऑरेंज बैटल कहा जाता है। जनवरी के महीने में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में लोग एक-दूसरे को रंग नहीं लगाते, बल्कि स्पेन की होली की तरह टमाटर फेंकते हैं। टमाटर के जूस से एक दूसरे को भिगोते हैं।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started